गोपाल बसेडिया
जी भारत न्यूज24
भिण्ड । पुलिस अधीक्षक डॉ.असित यादव,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के विशेष निर्देशन मे एवं एसडीओपी रविन्द्र बिलवाल अनुभाग लहार के मार्गदर्शन मे थाना लहार की टीम द्वारा दिनाँक 19/02/2024 को ग्राम वङोखरी में भूसा के कूप में मृतिका उम्र करीब 22 वर्ष की संदिग्ध हालत में मिली लाश की हत्या का खुलासा किया है। फरियादी रामू शाक्य पुत्र सुरेश शाक्य निवासी ग्राम बङोखरी की रिपोर्ट पर मर्ग क्र. 5/2024 धारा 174 जाफौ. का कायम कर जाँच में लिया गया। जाँच के दौरान प्राप्त तकनीकी साक्ष्य, परिस्थितिजन्य साक्ष्य एवं ग्रामीणों से गहन पूछताछ के आधार पर गाँव की महिला आरोपिया का संलिप्त होना पाया गया जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसने मृतिका की हत्या करना कुबूल किया और आरोपिया द्वारा उक्त घटना करने का कारण बताया कि मृतिका का उसके इकलोते पुत्र से काफी समय से सम्बंध थे और लगातार एक दूसरे से बातचीत करते रहते थे,जिस कारण गाँव एवं समाज में बदनामी होने लगी थी एवं इसी बदनामी के कारण मेरे लड़के की दो बार सगाई होकर टूट चुकी थी तथा मृतिका उसके इकलोते पुत्र से शादी करने का दबाब बना रही थी,इस कारण अपने बेटे को पति के साथ अहमदाबाद भेज दिया था फिर भी लगातार फोन पर मृतिका व आरोपिया का बेटा सम्पर्क में थे इसलिये आरोपिया का बेटा कहीं और शादी नही कर रहा था और लगातार मृतिका के सम्पर्क में था। इसलिये लड़के के रास्ते से मृतिका को हटाने के लिये उसने दिनाँक 18 – 19/02/2024 की रात्री में मृतिका को उसके घर से बुलाकर तिलक सिंह जादौन के गोडा में ले जाकर उसके शॉल व दुपट्टा से गला दबाकर हत्या करके मृतिका की लाश को भूसे के कूप में छिपा दिया था। आरोपिया को आज दिनाँक 24/02/2024 को गिरफ्तार किया गया है एवं प्रकरण में अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर विवेचना की जा रही है। प्रकरण में अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक भिण्ड के द्वारा 10,000 /- रूपये का इनाम
घोषित किया गया था ।
उक्त उल्लेखनीय कार्य में निरीक्षक परमानंद शर्मा थाना प्रभारी लहार,निरीक्षक अनीता मिश्रा थाना प्रभारी आलमपुर,उपनिरीक्षक वंदना शर्मा,का उपनिरीक्षक सुरेश दत्त मिश्रा, भैयालाल,का.प्रधान आरक्षक सुनील शर्मा,आरक्षक सुशील शर्मा, महिला आरक्षक नसरीन बानों, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र यादव,एएसआई सत्यवीर सिंह,आरक्षक आनंद दीक्षित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




