जी भारत न्यूज24
भिण्ड । पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव जी,अति. पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक एवं एसडीओपी लहार प्रवीण त्रिपाठी के निर्देशन में थाना लहार पुलिस को हत्या व डकैती मे फरार चल रहे 3000 रूपये इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में मिली सफलता ।
दिनाँक 29/06/2024 को फरियादी प्रदीप सिंह पुत्र स्व. पान सिंह उम्र 38 साल निवासी ग्राम धौनपुरा ने रिपोर्ट किया कि दिनाँक 29/06/2024 को मेरे पिताजी पान सिंह अपनी लायसेंसी 315 बोर की बंदूक के साथ घर से बाहर लहार के लिये जा रहे थे मेरे पिताजी पान सिंह की 07 लोगो ने मिलकर हत्या कर दी व जिनमे से एक व्यक्ति द्वारा मेरे पिता जी पान सिंह की लायसेंस बंदूक को उठा कर ले गया था । रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 160/2024 धारा 302,294, 506,34 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना से धारा 397 भादवि. 11/13 एमपीडीपीके एक्ट इजाफा की गयी।
हत्या व डकैती मे फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 3000/- रूपये का इनाम घोषित किया गया। बाद हत्या एवं डकैती मे फरार चल रहे 3000/- रूपये के इनामी बदमाश को मुखबिर की सूचना पर से कस्बा दबोह बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से मृतक पान सिंह की एक 315 बोर की लायसेंसी बंदूक को जप्त किया गया बाद आरोपी न्यायालय पेश किया जा रहा है।
थाना प्रभारी लहार निरीक्षक रविन्द्र शर्मा,का. प्रधान आरक्षक सुनील शर्मा,आरक्षक जयकुमार, सुशील शर्मा,विशाल मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।




