जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश कन्नौज। राजा जयचंद्र सहित कई महाराजाओं की राजधानी रहे ऐतिहासिक शहर कन्नौज को पर्यटक स्थल घोषित किए जाने की मांग उठी है। शहर के समाजसेवी, रोटरी क्लब कन्नौज के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं एलआईसी के सेवानिवृत्त विकास अधिकारी उमाकांत शुक्ला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर भेंट करते हुए रखी। उमाकांत शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मिलकर मांग उठाई कि इत्र और इतिहास की नगरी कन्नौज को भारत के पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिया जाए, जिससे इसकी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आर्थिक पहचान को नई मजबूती मिल सके। उन्होंने कहा कि कन्नौज में कई ऐसे प्राचीन मंदिर हैं, जिनका जीर्णोद्धार हो चुका है, जबकि कुछ मंदिर अब भी उपेक्षा के शिकार हैं।
देवेश प्रताप सिंह राठौर ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




