जी भारत न्यूज24
जम्मू कश्मीर में जिस तरह से निर्दोष हिंदुओं की हत्याएं की गई चंद्र दिनों की शादियों के सुहाग उजड़ गए, इतनी निर्दयता पूर्ण हत्या करना यह इंसान नहीं है इंसान के रूप में भेड़िए हैं हैवान है। अब इन्हें इनके किए की सजा मिलनी चाहिए। दशकों, दशकों वर्ष हो हो गए जम्मू कश्मीर के आतंकवाद के, आतंकवाद का क्रूर नाटक चल रहा है इसे खत्म करने का समय आ गया है,पूर्व सरकारों ने सिर्फ चेतावनियां दी हैं। कार्यवाही नहीं की है आज मोदी जी की सरकार सक्षम है, धर्म के आधार पर जिस तरह हिंदुओं को मारा गया यह पाकिस्तान की साजिश रही, देश देश के अंदर कोई नई घटना नहीं है। इस देश के अंदर कुछ राज्य हैं जहां पर हिंदुओं को चिन्हित करके मारा जाता है, इस तरह की धारणा वाले लोगों को सरकार कार्रवाई करें और ऐसी सरकारों को बर्खास्त करने का प्रावधान होना चाहिए। राजनीति इतनी गंदी होगी बहुत से विपक्ष के नेता ऊल जलूल बात कर रहे हैं, इस समय समस्त देशवासियों को एक होना चाहिए। लोक गायिका नेहा सिंह राठौर का सरकार के प्रति विरोध जताना उनकी आदत बन गई है, कभी भी अच्छे कार्यों का गुणगान ना करना सरकार का उनकी धारणा बन चुकी है। सरकार इनकी भी जांच करें नेहा सिंह राठौर की जिस तरह से कभी भी सरकार के अच्छे कार्यों को ना गिनना सिर्फ विरोध करना और ऐसे समय में विरोध करना जब देश की एकता और अखंडता पर असर पड़े इनकी राष्ट्र के प्रति इनकी सोच संदेह पैदा करती है, इस समय तो सभी को एक होकर सरकार का समर्थन करना चाहिए क्योंकि यह देश हित में है, इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए। देश सर्वोपर है उसके बाद राजनीति है।
देवेश प्रताप सिंह राठौर,ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




