जी भारत न्यूज24
आवेदक 08 जुलाई से 28 जुलाई तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं
भारतीय वायु सेना द्वारा अग्निपथ योजना के तहत् अग्निवीर वायु प्रवेश चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसके लिए 08 जुलाई 2024 से 28 जुलाई 2024 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऐसे युवा जिनका जन्म 03 जुलाई 2004 से 03 जनवरी 2008 के मध्य हुआ है, आवेदन करने के लिये पात्र हैं। इच्छुक आवेदक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी विज्ञापन या भारतीय वायु सेना भर्ती उपरोक्त वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। संबंधित लिंक एम.पी.रोजगार पोर्टल पर भी उपलब्ध है।




