जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश बांगरमऊ, उन्नाव ब्लाक प्रमुख सुनीता दिवाकर और उनके पति भाजपा नेता अर्जुन लाल दिवाकर तथा पूर्व सांसद स्वर्गीय चौधरी राघवेन्द्र सिंह के पुत्र चौधरी प्रमेश कुमार सिंह ने बीते शुक्रवार की शाम प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ से भेंट की।
भेंट के दौरान ब्लाक प्रमुख श्रीमती दिवाकर ने मुख्यमंत्री के समक्ष नगर एवं क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की फेहरिस्त प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि नगर के सभी प्रमुख मार्गों पर वाहनों की भरमार इतनी अधिक है कि अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने जाम से निजात के लिए रिंग रोड की पुरजोर मांग उठाई। जबकि भाजपा नेता अर्जुन लाल दिवाकर ने क्षेत्र के नानामऊ गंगा तट पर पक्के घाट का निर्माण और गंगा कटरी क्षेत्र के ग्राम माढ़ापुर में राजकीय कन्या इंटर कालेज स्थापित कराने की मांग की। उन्होंने क्षेत्र की अन्य करीब एक दर्जन समस्याओं से अवगत कराया और उनके जल्द समाधान की मांग उठाई। मुख्यमंत्री ने प्रमुख श्रीमती दिवाकर को सभी मांगों पर विचार कर उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




