जी भारत न्यूज24
मौ (भिण्ड) । मौ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है मृतका सोनम परिहार (23) पत्नी अशोक परिहार की शादी मात्र दो वर्ष पूर्व मौ कस्बे के भारत सिंह परिहार के पुत्र के साथ हुई थी बुधवार की सुबह सोनम परिहार का शव ससुराल में संदिग्ध स्थिति में पाया गया ससुराल पक्ष का दावा है कि उसने आत्महत्या की है, लेकिन मायके वालों ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया। मृतका सोनम के पिता और भाई ने आरोप लगाया कि दहेज को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था

और उसकी हत्या कर दी गईं हैं मृतका के मायके वाले करगमा से आए परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ जमकर हंगामा किया और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई सोनम के पिता का कहना है कि शादी के बाद से ही उसके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था और दहेज के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और अब इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है मौ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस ने मायके वालों की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है थाना प्रभारी का कहना है,कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी मौ कस्बे में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ हो रही हैं। कुछ लोग इसे घरेलू कलह का मामला मान रहे हैं,तो कुछ लोग इसे दहेज हत्या करार दे रहे हैं,फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सोनम के पति अशोक परिहार सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जा रही है,यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होती है,तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




