जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश उन्नाव। भगवंतनगर में अंकित सिंह परिहार के द्वारा निरंतर गांव -गांव में पीडीए पंचायतों के माध्यम से जन संवाद का क्रम जारी है। इसी क्रम में आज सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के गांव बदरका, बीघापुर ब्लॉक के गांव मल्हुआखेड़ा(करमी) फ़क़ीरख़ेड़ा (पुरौना) में पीडीए पंचायतों का आयोजन किया गया।
आज की पीडीए पंचायतों में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव, पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने संबोधित करते हुए कहा की आज की राजनैतिक परिस्थितियों में समाजवादी विचारधारा ही देश के सभी वर्गों को आपस में एक दूसरे के साथ जोड़ते हुए, सभी को परस्पर विकास के अवसर देने के साथ सभी के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा कर सकती है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सोंच के अनुरूप पीडीए पंचायतों के माध्यम से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता समाज के कमजोर वर्गों में एकजुटता पैदा करके सभी को साथ लेकर भारतीय जानता पार्टी के अत्याचारी शासन को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।
अंकित सिंह परिहार ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा की विधानसभा क्षेत्र भगवंतनगर में पीडीए पंचायतों को हम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एक मिशन की तरह चला रहे हैं और इसे अनवरत रूप से चलाते हुए गांव गांव में हम समाजवाद विचारधारा की अलख जगायेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा के लोग इस क्षेत्र में सभी के मान सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करना अपनी पहली ज़िम्मेदारी मानते हैं। हमने हर स्थिति परिस्थिति में संघर्ष के बल पर आप सभी की सेवा के लिए हर स्तर पर कार्य किया है और जरूरत पड़ने पर चाहे कोई भी कीमत चुकानी पड़े हम इस क्षेत्र में किसी के भी मान समान और स्वाभिमान के लिए किसी को भी झुकने नहीं देंगे।
गांव बदरका की पंचायत में मौजूद पूर्व विधायक सुंदरलाल लोधी ने कहा कि मुझे इस बात की बहुत ख़ुशी है कि पीडीए पंचायतों के आयोजन में जिस तरह का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है उसे देख कर विश्वास है की आने वाले समय में इस समाजवादी पार्टी का परचम बुलंद होगा। बदरका में पंचायत का संयोजन क्षेत्र पंचायत सदस्य रमाकांत मिश्रा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष सिकंदरपुर कर्ण विजय यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बीघापुर शिव नारायण गौड़, डा. बिंदेस्वरूप जिला अध्यक्ष मजदूर सभा, डा. राम विलास यादव, राम प्रकाश रावत, नितिन मिश्रा, शिव आसरे शुक्ला, डा. कृष्ण कुमार कनौजिया, मुन्ना गुप्ता, शंभू शुक्ला, धर्मेंद्र मौर्य, श्री कृष्ण गौतम, धर्मेंद्र पटेल, चंदर यादव, रामू शर्मा, डा. देवराज यादव, कुँवर महेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रनाथ फौजी, सुनील यादव, इंद्रसेन, गौरव वर्मा, सोनू रावत, आल्हा रावत, दुर्गेश यादव उमेश चंद्र रावत, सनी यादव,लाल मोहम्मद, मोनू यादव, निराला यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




