जी भारत न्यूज24
गोपाल बसेड़िया
दतिया । आईजी ग्वालियर संभाग सुशांत कुमार सक्सैना, कलेक्टर संदीप कुमार माकिन एवं पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बस पलटने से हुई दुर्घटना में घायल लगभग 31 एसएएफ के घायल जवानों को देखने जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों को निर्देश दिए कि उनका ईलाज अच्छे से किया जाये किसी भी प्रकार की परेशानी आये तो तत्काल उन्हें ग्वालियर रैफर किया जाये।




