जी भारत न्यूज24
मध्य प्रदेश इंदौर से हनीमून के नाम पर मेघालय ले जाकर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करने वाली सोनम के बारे में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। जिस तरह उसने इस पूरे हत्याकांड की अपने लवर राज के साथ मिलकर साजिश रची और इसे अंजाम दिया, साफ पता चलता है कि दोनों कितने शातिर थे। अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि सोनम ने अपनी आंखो के सामने अपने पति की हत्या देखने के बाद उसने फोन से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया था जिससे लोगों को ये लगे कि राजा जिंदा है। राजा रघुवंशी की जिस तरह सोनम ने हत्या कराई है, वास्तव में क्रूरता की हद पार हो चुकी है, आजकल अक्सर सुनने में आता है शादी के बाद पति के टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाते हैं शरीर के और मार दिया जाता है। माता-पिता को अपने बच्चों के बारे में जानकारी नहीं रहती हमारे बच्चे कैसे हैं, सिर्फ पैसा देना ही पढ़ाई नहीं होती है, संस्कार भी भरने चाहिए अच्छे जिस तरह से राजा रघुवंशी की हत्या की गई अगर आपका कोई बॉयफ्रेंड था तो शादी नहीं करनी थी स्पष्ट तौर पर बताने में क्या दिक्कत है,किसी का जीवन लेकर और अपने को साफ रखने की सोच कितना निम्न मानसिकता की सोच है,यह जानते हुए की हत्या करने वाला व्यक्ति कभी बचता नहीं है, इसके परिणाम क्या होंगे जब यह कृत देश के सामने आएगा, उसके परिणाम क्या होंगे इसके पहले भी जिन लोगों ने इस तरह की कृत किया है, उनकी दशा क्या है मैं सरकार से मैं माननीय कोर्ट से निवेदन करता हूं ऐसे लोगों को फांसी के नीचे कोई सजा नहीं होनी चाहिए क्योंकि आजकल यह फैशन बन चुका है शादी के बाद पति की हत्या करना और अपने बॉयफ्रेंड को लेकर घूमने यह आज का फैशन है। किसी ने सही कहा है औरत या लड़की का रहस्य ईश्वर भी नहीं बता सकते की मन में क्या चल रहा है। आज माता-पिता सिर्फ पैसे देकर अपनी जिम्मेदारियां से पूर्ण रूप से संतुष्टि प्राप्त करते हैं, उनका बच्चा बाहर कौन सी पढ़ाई कर रहा है, मेरे संज्ञान में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए भेजा पढ़ाई तो पूरी नहीं हो सकी लेकिन एक बॉयफ्रेंड जरूर लेकर आई और माता-पिता को नहीं बताया माता-पिता लड़के देखते रहे शादी के लिए जब देखा अब बात नहीं बनेगी शादी मेरी हो जाएगी किसी दूसरे के साथ तो कुछ लड़कियां माता पिता को बता देती हैं, हम शादी इससे करेंगे हमारे संबंध इतने वर्षों से जुड़े हैं, तब मां-बाप को एहसास होता है हमें कुछ मालूम ही नहीं हमारी बेटी क्या गुल खिला रही थी पढ़ाई के नाम से, कुछ लड़कियां मां-बाप के कहने से शादियां कर लेती हैं बताती नहीं है और बाद में इस तरह अपने पति की हत्या कर देती है अपने बॉयफ्रेंड के सहयोग से कितनी गलत बात है, किसी का बेटा किसी का भाई इतनी आसानी से मार देना वास्तव में बहुत कठिन स्थित है, इस पर सख्त कानून होना चाहिए, फांसी के सिवाय इस पर इससे नीची सजा नहीं होनी चाहिए। आज लगभग 80 परसेंट से अधिक लोगों की मानसिकता बाहर पढ़ने वाले बच्चों की हो गई है अंतरजातीय संबंध रिश्ते करने की बहुत से रिश्ते दिखाई देते हैं, यही सब कारण है संस्कार और समाज में उन्हें इतना विश्वास कर लेते हैं, क्यों नहीं लगता है हमारे बच्चे हैं समझदार हैं जबकि वह दूसरे रास्ते पर जा रहे हैं जो रास्ता संस्कार विहीन है। कुछ मां-बाप अपने रंग में ही रंगे रहते हैं, बच्चों की तरफ ध्यान नहीं देते वह सिर्फ अपना जीवन सुखमय जीना चाहते हैं, उनके साथ भी अकसर देखने को मिलता है बच्चे खराब हो जाते हैं,और गलत रास्ते पर चले जाते हैं ऐसा अक्सर देखा जाता है,जब गंभीरता से मां-बाप अपने व्यवहार सेउस स्थिति में बच्चे भटक जाते हैं और वहीं से परेशानियां उत्पन्न हो जाती है जो बाद में नासूर बनकर पैदा होती है, बहुत सी चीज ऐसे हैं मैं लिखना चाहता हूं परंतु लंबा लिखना हो जाएगा संक्षेप में इतना कहूंगा संस्कार पैदा करो आज समाज में संस्कार विहीन होता जा रहा है इस पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर आपने अपना जीवन साथी चुन लिया है तो मां-बाप से स्पष्ट बता दो शादी मत करो बाद में इस तरह की हत्या करना अपने पति की यह उचित नहीं है, बहुत बड़ा पाप है समाज को दूषित कर रहा है आज लोगों का विश्वास धीरे-धीरे कम हो रहा है, लोग शादी करने से घबराने लगे हैं पता नहीं कैसा परिवार यह धारणा बदलना चाहिए। यह तभी संभव है जब सख्त कानून होने की जरूरत है।
देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




