जी भारत न्यूज24
बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को किया जागरूक
उन्नाव। , मार्च का महीना जहाँ एक ओर त्योहार का माह हैं वहीं दूसरी ओर वार्षिक परीक्षाएं भी इसी माह में आयोजित होनी हैं।
त्योहार तथा स्थानीय मेलों की वजह से विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति प्रभावित हो रही है।जनपद की एस आर जी डॉ रचना सिंह ने अपने सपोर्टिव सुपरविजन के दौरान ब्लॉक बिछिया के प्राथमिक विद्यालय डीह 2 में पाया कि कुछ बच्चे स्थानीय मेले और त्योहार की वजह से विद्यालय में उपस्थित नहीं हैं ।ऐसे में प्रत्येक कक्षा के अनुपस्थित बच्चों को चिन्हित किया गया और अनुपस्थित छात्रों के अभिभावकों को फोन के माध्यम से संपर्क कर बच्चों की अनुपस्थिति का कारण जान गया तथा उनके अभिभावकों को विद्यालय में बुला एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें डॉ रचना सिंह ने कक्षा में बच्चों की नियमित उपस्थिति के महत्व के बारे में समझाया तथा अभिभावकों को बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने अभिभावकों को बताया कि अनुपस्थित रहने से बच्चे पढ़ाई में पीछे रह जाते हैं।कक्षा में दी जा रही महत्त्वपूर्ण जानकारियों से वंचित रह जाते हैं।बार -बार अनुपस्थित रहने से पढ़ाई के प्रति लापरवाही की आदत बन जाती है।कक्षा में बहुत सारी गतिविधियां कराई जाती हैं, प्रोजेक्ट बनवाए जाते हैं जिससे वे वंचित रह जाते हैं। डॉ रचना सिंह ने अभिभावकों को बताया कि आगामी 16 मार्च से वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है।इस समय विद्यालय में पाठ्यक्रम दोहराव का कार्य शिक्षकों द्वारा किया जा रहा है उन्होंने सभी अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत बच्चे विद्यालय में उपस्थित हों।कोई भी बच्चा बिना जरूरी कारण अनुपस्थित न रहे जिसका सभी बैठक में उपस्थित अभिभावकों ने समर्थन किया।बैठक में अभिभावकों में सरस्वती,रामदेवी, किरन,सपना,काजल,रेनू, विनोदिनी,मीरा,स्नेहलता,माधुरी, विन्धरेश्वरी तथा अन्य उपस्थित रहे।




