Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » सड़क दुर्घटना में घटना स्थल पर ही किशोर की मौत
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

सड़क दुर्घटना में घटना स्थल पर ही किशोर की मौत

Zee Bharat News 24
Last updated: November 19, 2025 4:25 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

बांगरमऊ,उन्नाव।

नगर में उन्नाव–हरदोई मार्ग पर तेज़ रफ़्तार कंटेनर ने मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से मोपेड पर पीछे बैठा किशोर उछलकर सड़क पर जा गिरा। तभी कंटेनर ने उसे रौंद दिया। हादसे में किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मोपेड चला रहा किशोर बाल बाल बच गया। मौके पर मौजूद नागरिक की सूचना पर पुलिस ने कंटेनर कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

नगर के मोहल्ला पुर्विया टोला निवासी असीर का बेटा दाउद 13 वर्ष आज मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे अपने रिश्तेदार हरदोई जिले के कस्बा मल्लावां अंतर्गत लाला बाजार निवासी तपसीर की मुपेड पर बैठकर बाईपास मार्ग से अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में नगर के हरदोई उन्नाव मार्ग पर स्थित मिश्रा मार्केट के सामने हरदोई से उन्नाव की ओर तेज गति से जा रहे कंटेनर ने मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर से मोपेड पर पीछे बैठा दाऊद उछलकर सड़क पर जा गिरा। तभी कंटेनर ने किशोर को रौंद दिया। हादसे में किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में मोपेड चला रहे तपसीर की जान बच गई और उसे मामूली चोटें आईं। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस ने कंटेनर को कब्जे लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

किशोर की सड़क हादसे में मौत की सूचना मिलते ही मां यास्मीन उर्फ साबिया सहित अन्य सभी परिजन सरकारी अस्पताल आ पहुंचे और शव देखते ही दहाड़े मारकर रोने-बिलखने लगे। मृतक की दो छोटी बहनें आफ़रीन और गौसिया तथा एक छोटा भाई मोहम्मद ओवैस है। सूचना पर पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। दुर्घटना करने वाले कंटेनर को सीज कर चालक के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedदेशधार्मिकमध्यप्रदेश

अयोध्या धाम पहुंचकर धन्य हुआ जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

March 5, 2024
Uncategorizedप्रसाशनलोकलशिक्षा

कलेक्टर ने श्रीमती शोभना परमार (मा.शि.) शा.मा.वि. लोधे की पाली को किया निलंबित

September 11, 2024
Uncategorizedप्रसाशनलोकलव्यापार

खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों पर कार्रवाई निरंतर जारी

March 1, 2024
उत्तरप्रदेश

बांगरमऊ में सूर्यदेव का रौद्र रूप: आसमान से बरस रही आग, अघोषित बिजली कटौती ने बढ़ाई जनता की मुसीबत

May 21, 2026
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?