जी भारत न्यूज24
झांसी (उत्तर प्रदेश)। विजन हाइट कॉलोनी में हरियाली तीज का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन रेशू भटनागर एवं सरिता श्रीवास्तव की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
तीज के इस पावन अवसर पर कॉलोनी की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर भाग लिया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई और एक-दूसरे को तीज की बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान रेशू भटनागर और सरिता श्रीवास्तव ने हरियाली तीज के सांस्कृतिक व सामाजिक महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखने का बेहतरीन माध्यम हैं।
समारोह में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति:
आयोजन में कॉलोनी की अनेक महिलाओं और वरिष्ठ जनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंजू, तृप्ति, कल्पना, शशि, राधा, विभा, रूबी, ममता, इति, कीर्ति, मनीषा, भारती, भावना, मीना, सायमा, मनीषा, मीनू, अनुराधा, शिखा, सोनाली, सुनीता, आरती, गीता, नीतू, रीता, सरिता, शिखा, आकांक्षा, अल्पना, हेमलता, नीलू, पारुल, प्रियंका, संगीता, सोनी, श्वेता, संगीता, नेहा, रत्ना, गीता दीक्षित आंटी, पुरुस्ते आंटी और एंजेल सहित कई सदस्य मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया और मिष्ठान वितरण के साथ समारोह का आनंदपूर्वक समापन हुआ।




