जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ,उन्नाव। जनपद के ब्लाक मियागंज के न्याय पंचायत परेंदा के जूनियर हाई स्कूल परेंदा में आज क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य फूलचंद्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष अविनाश तिवारी , ग्राम प्रधान परेंदा अनुज कुमार मौजूद रहे ।
अपने संबोधन में प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष मियागंज अविनाश तिवारी ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिक शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद का बढ़ावा करना भी है । तिवारी ने कहा कि हमारी सरकार सांसद और विधायक निधि से खेलकूद का आयोजन करवा रही है ।
वहीं दूसरी तरफ खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम , द्वितीय और तृतीय छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया
प्राथमिक स्तर की बालकों की लंबी कूद में प्राथमिक विद्यालय जरेलिया के निखिल प्रथम, प्राथमिक विद्यालय परेंदा के सचिन द्वितीय और तृतीय स्थान पर प्राथमिक विद्यालय भड़ुवा के इंद्रजीत रहे , बालिकाओं में कंपोजिट विद्यालय दीपागढ़ी की ज़ोया प्रथम रही इसी विद्यालय के स्वाती द्वितीय रही और नया खेड़ा की अंकिता तीसरे स्थानपर रही। सभी खेलों में कंपोजिट दीपागढ़ी का दबदबा रहा। इस दौरान राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कंपोजिट विद्यालय मुस्तफाबाद के मोहम्मद ज़ुबैर अख्तर को भी सम्मानित किया गया
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा संघ के ब्लॉक मीडिया प्रभारी विवेक तिवारी, नोडल संकुल रजनीश कुमार , रेनू सिंह, कपिल शुक्ला, राकेश तिवारी, रोहित यादव, रामराज मौर्य, गुरमीत सिंह, मोहित सक्सेना सुकुर्ति, शैलेंद्र और अमित तिवारी आदि रहे ।




