जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश झाँसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं नृत्य, गायन, नाटक और कविता पाठ जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रिहर्सल कर रहे हैं।
रिहर्सल के दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बताया कि यह अवसर उनके लिए गर्व और देशभक्ति से ओतप्रोत है। कार्यक्रम के आयोजन में कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय का विशेष मार्गदर्शन और प्रेरणा मिल रही है।
देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




