Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » बाढ़ आदि की समस्या से निपटने प्रशासन की ओर से किए जा रहे हैं सभी जरूरी इंतजाम – कलेक्टर
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

बाढ़ आदि की समस्या से निपटने प्रशासन की ओर से किए जा रहे हैं सभी जरूरी इंतजाम – कलेक्टर

Zee Bharat News 24
Last updated: September 13, 2024 8:48 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24

कलेक्टर ने जिले में जलभराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण

सभी अधिकारियों को निरंतर निगरानी रखने दिए निर्देश

कोई भी व्यक्ति नदी के किनारे या जलभराव क्षेत्र में न जाएं

भिंड। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने जिले में लगातार हो रही बारिश से विभिन्न क्षेत्रों में हुए जलभराव के दृष्टिगत विकासखण्ड मेहगांव के ग्राम पर्रायच और धौर तथा विकासखण्ड गोहद के ग्राम मौ, लोहारपुरा, बख्तरा, ऐंचाया, अडोरी के जलभराव वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया। साथ ही सिंध, वैसली नदी के किनारे बसे ग्रामों का भी निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहकर निगरानी रखने और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए समस्त अनुविभागीय अधिकारियों और जिला अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में सतत रूप से संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे लगातार जल-भराव क्षेत्रों का भ्रमण करें और कहीं भी जल-भराव की स्थिति अथवा आशंका होने पर तुरंत सुरक्षात्मक कदम उठाएं। तत्काल आवश्यक सभी तैयारी पूर्ण रखने एवं आमजन को सतर्क किया जाए।
उन्होंने कहा कि आवश्यकता होने पर एसडीआरएफ, होमगार्ड और रेस्क्यू टीम को तुरंत कार्रवाई के लिए संबंधित क्षेत्र में बुलाया जाए। उन्होंने एसडीआरएफ टीम को आपदा प्रबंधन उपकरण के साथ तैनात रहने के निर्देश दिए।

       उन्होंने राजस्व और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिये है कि लगातार बारिश को देखते हुए सचेत रहें और हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तुरंत तैयार रहें। स्थानीय क्षेत्र के लोगों से सतत संपर्क बनाए रखें।

कलेक्टर भिंड ने जिले के सभी नागरिकों से अपील कर कहा है कि कोई भी व्यक्ति नदी के किनारे या जलभराव क्षेत्र में न जाएं। किसी प्रकार की आपातकालीन स्थिति एवं सहायता के लिए जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम के नम्बर पर संपर्क करें।
उन्होंने कहा कि बाढ़ आदि की समस्या से निपटने प्रशासन की ओर से सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशशिक्षा

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में संघ के शताब्दी वर्ष पर गोष्ठी आज

September 25, 2025
Uncategorizedमध्यप्रदेशलोकल

पंकज त्रिपाठी प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ में राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत

April 13, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

एसडीएम विजय सिंह यादव ने किया उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

May 1, 2026
Uncategorizedक्राइम

घर के बंटवारे को लेकर चाचा व भतीजे में हुई मारपीट

February 21, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?