जी भारत न्यूज24
गोपाल बसेड़िया
मृतक के परिजनों ने जिला अस्पताल के सामने चक्काजाम कर आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग की
भिण्ड । वाटर वर्क्स बिजली घर के सामने निवासरत एवं किराने की दुकान करने वाले मृतक परिमाल सिंह भदौरिया और आरोपीगण राजू सिंह भदौरिया,अभिषेक सिंह भदौरिया ग्राम किशुपुरा के मूल निवासी हाल निवास वाटर वर्क्स से गली को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था,मंगलवार की अलसुबह मृतक और आरोपीगणों से गली में कचड़ा डालने पर पुनः विवाद शुरू हो गया,जो इतना बड़ा कि आरोपियों ने परिमाल सिंह भदौरिया को गोली मार दी जो सिर में लगी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर सीएसपी अरुण कुमार उईके, शहर कोतवाली निरीक्षण प्रवीण सिंह चौहान,देहात निरीक्षक मुकेश शाक्य सहित पुलिस प्रशासन भारी तादाद में पहुंचे। मृतक के परिजनों ने जिला अस्पताल के सामने चक्काजाम करते हुए आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलाए जाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की और मृतक के परिजन को शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की ।
पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने बताया कि आरोपियों के गिरप्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई है, आरोपीगण जल्द ही पुलिस हिरासत में होंगे,आरोपियों के खिलाफ पुलिस सख्त कानूनी कार्यवाही करेगी।
थाना शहर कोतवाली टीआई प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्यवाही शुरू कर दी है,आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




