Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » छात्र सभा के इमरान सिद्दीकी ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रसाशन

छात्र सभा के इमरान सिद्दीकी ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।

Zee Bharat News 24
Last updated: March 22, 2025 7:08 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

बांगरमऊ,उन्नाव

समाजवादी छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इमरान सिद्दीकी ने आज़ तहसील कार्यालय में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में गंगा नदी के तटवर्ती ग्राम धन्ना पुरवा में गंगा की कटान से नदी की धारा में विलीन हुए मकानों के परिवारों के जल्द पुनर्वास की मांग उठाई गई है।

सपा छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सिद्दीकी द्वारा एसडीएम नम्रता सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटरी गदनपुर आहार के दोआबा इलाके में बसे गांव धन्ना पुरवा के किसान राम खेलावन, लालाराम, पप्पू, मिश्रीलाल, राम आसरे व रमेश के मकान गंगा नदी की कटान से तेज धारा में बह गए हैं और उनकी समस्त गृहस्थी भी नदी की धारा में विलीन हो गई है। इन किसानों के परिवार बेघर होकर दर-दर भटकने को मजबूर हैं। ज्ञापन में यह भी जानकारी दी गई है कि पड़ोसी गांव भिखार पुरवा और हरीगंज की आबादी भी गंगा नदी की धारा में कटने की कगार पर खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि गंगा नदी की कटान से प्रभावित परिवारों के अस्थाई पुनर्वास और रोजमर्रा जरूरत के सामान की जल्द व्यवस्था की जाए और इन सभी परिवारों को भूमि आवंटित कर पक्के आवास प्रदान किए जाएं। साथ ही कटान को रोकने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। ज्ञापन देते समय फहीम खां, मुकीम, राजा, अर्पित, सगीर व समीर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedलोकलव्यापार

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेकर राहुल ने खोली जनरल स्टोर की दुकान

September 25, 2024
उत्तरप्रदेशगैजेट्स

विश्व पर्यावरण दिवस: झाँसी नगर निगम ने सूतीमील और गढ़ियागाँव में किया वृहद वृक्षारोपण, महापौर और नगर आयुक्त ने रोपे पौधे

June 6, 2026
Uncategorizedलाइफस्टाइललोकल

शहर के वार्ड,4 भीम नगर में लोग गन्दा पानी पीने को मजबूर

August 20, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

जिलों में तैनात अधिकारी यदि जिम्मेदारी समझ कर कार्य करे तो जल्दी ही सारी दिक्कतें खत्म हो सकती

July 30, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?