जी भारत न्यूज24
उन्नाव। शहर स्थित हंस वाहिनी विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल पूरन नगर में सर्वोदय मंडल उन्नाव द्वारा गांधी चर्चा का कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में संस्था द्वारा गांधी चर्चा विषय पर ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें बच्चों ने पूरे मनोयोग से भाग लिया । तदुपरांत संस्था द्वारा उन सभी बच्चों को गांधी सम्मान पत्र तथा गांधी साहित्य देकर सम्मानित किया जायेगा जो इस परीक्षा में 60% से अधिक अंक प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नसीर अहमद “नसीर”, कार्यक्रम संयोजक रघुराज सिंह “मगन” एवं विद्यालय के प्रबंधक राजपाल यादव, प्रधानाध्यापिका प्रीति यादव, शिक्षक जितेंद्र तथा रजनीकांत उपस्थित रहे।




