जी भारत न्यूज24
देवास आनंद गुप्ता
जबरिया पुल के नाम से फेमस है ।
फ्लाईओवर का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है पहले कांग्रेसियों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी वहीं अब सत्ता पक्ष (भाजपा )के नेताओं के विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं ।इसी कड़ी में पूर्व मंत्री दीपक जोशी व भाजपा नेता दिलीप बांगर ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर इस पुल में भारी भ्रष्टाचार की कहानी बताई। उल्लेखनीय है कि यह पुल वास्तविक रूप से भोपाल चौराहे से सिविल लाइन चौराहे तक बनना था ।क्योंकि यातायात का दबाव इसी क्षेत्र में अधिक रहता है लेकिन कलेक्टर कार्यालय को बनाने वाले समदडीया ग्रुप के कहने पर इस पुल को बावडीया से बनाया गया ।आगे उन्होंने तत्कालीन कलेक्टर ,आयुक्त तथा एसडीएम पर भारी ष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं उनका कहना है कि अगर हो सका तो हम कोर्ट जाकर इस पुल के लिए न्याय मांगेंगे।




