जी भारत न्यूज24
भिण्ड। भुमिया सरकार मेहगाँव में चल रही राष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की कथा में आज कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव व पत्नी रूची श्रीवास्तव पहुँची जहाँ, भुमिया सरकार के पीठाधीश्वर हरिओम दास व देवकीनंदन ठाकुर ने उनको आर्शीवाद देते हुये फूलमाला पहनाई।
बता दें इस समय मेहगाँव क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्ध स्थान भुमिया सरकार पर देवकीनंदन ठाकुर की कथा का वाचन हो रहा है खास बात यह है कि इस कथा में बागेश्वर महाराज की भाँति सुबह 9 बजे से दिव्य दरबार लगाया जाता है, जहाँ बड़ी संख्या में लोग अपनी पीड़ा खत्म करने के लिए इस दरबार में पहुँच रहे हैं, वहीं आज कथा का रसपान करने के लिए कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव सपत्नी के साथ इस कथा में शामिल हुये।




