Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » शिक्षा विभाग से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर की अनूठी पहल
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

शिक्षा विभाग से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर की अनूठी पहल

Zee Bharat News 24
Last updated: November 6, 2024 11:08 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24

कलेक्टर ने डाइट परिसर में जनसुनवाई कर आवेदकों की समस्या का किया निराकरण

कलेक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए

जिला मुख्यालय पर अपर कलेक्टर ने की जनसुनवाई

अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में आवेदक का तत्काल किया निराकरण

जनसुनवाई में प्रीतम को मौके पर ही मिली ट्राईसाईकिल

भिण्ड। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने जिले में नवाचार करते हुए राज्य शासन के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम जनसुनवाई में शिक्षा विभाग से संबंधित समस्याओं के निराकरण और आमजन को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके इस उद्देश्य से आज की जनसुनवाई डाइट परिसर भिण्ड में आयोजित की।
आज डाइट परिसर भिण्ड में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कलेक्टर ने आवेदकों की बात सुनी और प्राप्त आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी  आरडी मित्तल, डीपीसी  व्योमेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे और आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया तथा इसके संबंध में आवेदक को भी कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश भी दिए।

जिला मुख्यालय पर 45 से अधिक आवेदनों पर कार्यवाही के दिए निर्देश

कलेक्ट्रेट में आयोजित शासन की महत्वाकांक्षी योजना जनसुनवाई में अपर कलेक्टर लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने आवेदकों की समस्याओं, शिकायतों को सुना और उनका निराकरण किया। कुछ प्रकरणों में संबंधित जिला अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान 45 से अधिक आवेदन आए जिन पर संबंधितों को भेजकर कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर  शिवांगी अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी, शहरी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
जनसुनवाई के दौरान फरियाद लेकर आने वाले विसेने का पुरा, मेंहदा भिण्ड के निवासी प्रीतम पुत्र भोगीराम कुशवाह द्वारा दिव्यांगता के कारण दैनिक दिनचर्या के कामों में होने वाली परेशानी के बारे में अवगत कराया गया। जिस पर अपर कलेक्टर ने श्री प्रीतम की परेशानियों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुये तत्काल संज्ञान लेकर सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के उप संचालक श्री दिनेश शाक्य को निर्देशित करते हुए ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराई। अपनी समस्या का निराकरण हो जाने पर श्री प्रीतम ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं में बैंक ऋण, बीपीएल राशन कार्ड, जमीन पर कब्जा एवं प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराने से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके संबंध में आवेदक को भी कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश भी दिए।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

डॉ० संदीप के मुख्य आतिथ्य में बलदाऊ मंदिर पर 100वां मटकी फोड़ कार्यक्रम होगा आयोजित

August 18, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशशिक्षा

मियागंज के न्याय पंचायत परेंदा में क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

November 2, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों पर कार्रवाई निरंतर जारी

February 24, 2024
देशराजनीतिलोकल

गोहद चौराहा पर कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन: शांति कुशवाह ने साइकिल चलाकर मोदी सरकार की नीतियों को घेरा

May 16, 2026
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?