पराग जैन अटेर एवं गोहद के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) होंगे
भिण्ड ! कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने प्रशासकीय कार्य की सुविधा की दृष्टि से पराग जैन डिप्टी कलेक्टर भिण्ड को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/अनुविभागीय दण्डाधिकारी अटेर के साथ-साथ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/अनुविभागीय
दण्डाधिकारी गोहद का प्रभार सौंपा है। इसी प्रकार श्री अंकुर रवि गुप्ता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/अनुविभागीय दण्डाधिकारी गोहद को कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ किया है।




