जी भारत न्यूज24
संजीव सिंह चौहान रिपोर्टर
भिण्ड । विगत दिन भुमिया सरकार मेहगाँव पर राष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर जी की कथा में विशाल दिव्य दरबार सातों दिन लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुँचतें थे,लेकिन कथा समाप्ति के बाद पहली बार मेहगाँव के भुमिया सरकार के पीठाधीश्वर हरिओम दास महराज ने गुरुवार को दिब्य दरवार लगाया जहाँ तकरीबन सुबह से ही कई जिलों से भक्तगढ़ बड़ी संख्या में पहुँच गये थे,जहाँ मंदिर के सदस्यों एवं मीडिया प्रभारी प्रेमनारायण शर्मा ने सभी भक्तों के बैठने की समुचित व्यवस्था की।
जानकारी के अनुसार आज श्री भुमिया सरकार मंदिर मेहगाँव में भूत- प्रेतों से निजात पाने के लिए दूर- दराज से हजारों की सख्यां में भक्त मंदिर पहुँचें जिसमें कानपुर,औरैया, जूनागढ़,छतरपुर,झांसी,इटावा, आगरा,भोपाल,भिण्ड,मुरैना आदि स्थानों से भक्त पहुुॅंचकर अपनी अर्जी लगाई और महाराज जी के द्वारा सभी की समस्याऐं बारी-बारी करके सुनकर उन समस्याओं को दूर किया जाता है।
यहां मंदिर से जुड़े भक्तों का मानना है, कि उनकी समस्याओं से उन्हें निजात मिल जाता है।




