जी भारत न्यूज24
देवास।आनंद गुप्ता।
कृषि विज्ञान केन्द्र, देवास में पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 01 अगस्त से 05 अगस्त, 2024 तक किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य गौ-आधारित उत्पादों द्वारा उद्यमिता विकास है। केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. ए.के. बड़ाया द्वारा बताया गया कि इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त और आत्म निर्भर बनाने के लिए गांव में आसानी से उपलब्ध गाय के गोबर से विभिन्न प्रकार के उत्पादों को बनाना सिखाया जा रहा है ताकि वे स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर अपनी आय बढ़ा सकें।
केन्द्र की प्रसार वैज्ञानिक श्रीमती नीरजा पटैल द्वारा केन्द्र पर विगत दो वर्षो से गौ-आधारित उत्पाद बनाये जा रहे हैं एवं ग्रामीण महिलाओं में उद्यमिता विकास एवं आय अर्जन करने हेतु उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में गाय के गोबर से गणेश प्रतिमाएं, गोबर के दीपक एवं संब्रानी कप आदि जैसे उत्पाद बनाना सिखाए जा रहे है। प्रशिक्षण में ग्राम जैतपुरा, आगरोद एवं विजयगंज मण्डी के स्वयं सहायता समूहों की लगभग 50 महिलाएं अपनी सहभागिता दे रही हैं और गौ-आधारित उत्पाद बनाना सीख रही है।




