जी भारत न्यूज24
जितेन्द्र यादव ब्यूरो चीफ भिण्ड
भिण्ड । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार नगर कांग्रेस भिंड अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री एवं भिंड जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल का भिंड के हृदय स्थल परेड चौराहे पर पुतला दहन किया।
प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल ने एक कार्यक्रम में अपने भाषण में आम जनमानस को भिखारी बताया है,उन्होंने कहा है लोग माला पहनाते है उसके साथ आवेदन देते है ऐसे भीख मांगना अच्छी बात नही है,जो कि उनके अहंकार को दर्शाता है जबकि जब चुनाव आता है तब आमजन के वोट से ही विधायक बनकर मंत्री बनते है,अगर आप आम जनमानस को सहज रूप से नहीं मिलते होंगे तो आम जनमानस माल्यार्पण के समय आपको आवेदन नहीं देगा आप सहज रूप से मिलते नहीं है,इसलिए आम जनमानस माल्यार्पण करते समय आपको आवेदन देता है,नगर कांग्रेस भिंड मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग करती है,कि मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री भिंड जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल को तत्काल बर्खास्त किया जाए।
पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा,प्रदेश सचिव धर्मेंद्र सिंह भदोरिया,प्रवक्ता अनिल भारद्वाज,सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा,सुखप्रीत मिश्रा,महेश जाटव, अरविंद अरेले,राहुल कुशवाह,महिला सेवादल की जिलाध्यक्ष श्रीमती स्मिता शर्मा,महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा,दर्शन सिंह तोमर,शंकर जैन,सत्येंद्र भदौरिया,कुलदीप भारद्वाज,गोविंद राजावत,हिम्मत सिंह,हरिऔध,पवन चौरसिया,बलराम जाटव,पूर्व पार्षद श्रीकृष्ण नरवरिया,संजय यादव, बृजेश जैन,राजवीर खन्ना,संजीव बरुआ,मनोज जैन मामा,अजय शर्मा आदि कांग्रेसीजन उपस्थित रहे ।




