जी भारत न्यूज24
➡️ उन्नाव। जिला कारागार में जेल अधीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि भैया दूज के अवसर पर बहनों के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बहनों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसमें मुलाकात के लिए टेंट, दरी, कुर्सी और साफ-सफाई की व्यवस्था शामिल थी।
➡️बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और अमन-चैन की दुआ मांगी। इस अवसर पर बहनों की आंखें नम हो गईं, जब उन्होंने अपने भाइयों से मुलाकात की। जेल प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिसमें तीन जगह चेकिंग के बाद जेल में प्रवेश दिया गया।
➡️जेल अधीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि भैया दूज के अवसर पर 320 बहनों और 8 भाइयों ने अपने परिजनों से मुलाकात की। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों को मिठाइयाँ और फल दिए, और उनके साथ समय बिताया।




