जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश झांसी भारतीय किसान यूनियन (किसान) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, आखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (पंजी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी आश्रित वारिस कमेटी के झांसी मण्डल के अध्यक्ष प्रताप सिंह बुंदेला का जन्मदिन उनके निवास भेल झांसी में सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया।
स्थानीय व्यापार मण्डल के लोगों ने उनके निवास पर आकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रताप सिंह बुंदेला ने सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए, उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डी एस त्रिपाठी, के पी सिंह अमित करोसिया, सचिन मौर्य, गौरव शुक्ला,जमील खान, राहुल सिंह बुंदेला, शिव प्रताप सिंह चौहान, संतोष सिंह,हर्षवर्धन सिंह बुंदेला, रब्बू राजा, ब्रजपाल सिंह परमार, अर्जुन सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी नासिर हुसैन आदि गणमान्य लोगों ने बधाई दी। एवं केक काट कर खुशी मनाई।
देवेश प्रताप सिंह राठौर,ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




