जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ,उन्नाव।
कोतवाली पुलिस में आज नगर के पश्चिमी छोर पर स्थित बाबा बोधेश्वर मंदिर के निकट से चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद करने का दावा किया है। कोतवाली पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बा चौकी इंचार्ज अजय यादव हमराज सिपाहियों के साथ वांछित अभियुक्त की तलाश में निकले थे। तभी खास मुख्बिर की सूचना पर बाबा बोधेश्वर मंदिर के निकट से चोरी के मुकदमे में नामित अभियुक्त राकेश पुत्र मुंगेलाल निवासी मोहल्ला कटरा बांगरमऊ को दबोच लिया। पुलिस ने राकेश के कब्जे से चोरी के मोबाइल बरामद करने का भी दावा किया है। आवश्यक लिखा पढी के बाद पुलिस में आरोपी को अदालत में पेश किया है।




