जी भारत न्यूज24
40 लीटर हाईड्रोजन परऑक्साइड केमिकल को किया जप्त
लायसेंस निलंबन की कार्रवाई कर डेयरी संचालक को दिया नोटिस
कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव के निर्देशन में एसडीएम मेहगांव नवनीत शर्मा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मेहगांव स्थित रामनिवास धाकरे की रामनिवास डेयरी पर कार्यवाही की गई। रामनिवास धाकरे पुत्र बृजेन्द्र धाकरे द्वारा डेयरी परिसर में हाईड्रोजन परऑक्साइड केमिकल संग्रहित कर रखा गया था। जिसकी मात्रा लगभग 40 लीटर थी, को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जप्त किया गया एवं डेयरी में मिले 200-200 लीटर के दो ड्रमों से दूध के सैंपल लिए गए। साथ ही डेयरी परिसर में पाए गए केमिकल के आधार पर लायसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई एवं डेयरी संचालक को नोटिस दिया
गया।




