जी भारत न्यूज24
बुंदेलखंड झांसी के आसपास कई जिलों में बढ़ती गर्मी और तेज लू के प्रकोप के कारण स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की हालत खराब है। बच्चे काफी संख्या में बीमार पड़ रहे हैं, उत्तर प्रदेश के बहुत से जिलों में जिलाधिकारी के द्वारा स्कूल का समय चेंज किया गया है परंतु बुंदेलखंड में जहां गर्मी अन्य स्थान से अधिक पड़ती है, वहां पर स्कूल का समय में बदलाव नहीं किया गया है।
भीषण गर्मी और तापमान के निरंतर बढ़ते हुए स्तर को देखते हुए प्राथमिक विद्यालय और प्राइवेट विद्यालयों में सभी में बच्चों के लिए समय में स्कूल के बदलाव होने की जरूरत है, विशेष कर बुंदेलखंड की स्थिति अन्य स्थानों से अधिक गर्मी पड़ती है।
देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




