रिपोर्ट गोपाल बसेडिया
नाबालिक लडकी का अपहरण कर बलात्कार करने वाला 5000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार
भिड़ ! पुलिस अधीक्षक असित यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार के निर्देशन में इंचार्ज थाना प्रभारी देहात उनि अजय यादव के नेतृत्व में दिनांक 11.10.23 को नाबालिक लड़की का अपहरण कर बलात्कार कर फरार होने वाले आरोपी को आज दिनांक 13.12.23 को। जामना रोड से गिरफ्तार किया गया उक्त आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था जिस तारतम्य में थाना देहात की टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा
उक्त सराहनीय कार्य में उनि अजय यादव आर मुकेश यादव, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अभिषेक गुप्ता आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही




