
भिण्ड ! कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा जिला चिकित्सालय भिण्ड का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें समस्त चिकित्सक अपने-अपने कर्तव्य स्थल पर कार्यरत मिले। जिला चिकित्सालय भिण्ड में रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त होने के कारण गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी हेतु परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसको दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर के निर्देश पर प्रायवेट रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शक्ति सिंह किरार को अनुबंधित कर गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउण्ड सेवा देने हेतु अधिकृत किया गया।
अतः दिनांक 18 दिसम्बर 2023 से जिला चिकित्सालय भिण्ड में गर्भवती महिलाओं हेतु निःशुल्क सोनोग्राफी जॉंच की सुविधा उपलब्ध हो जावेगी।
निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. अनिल गोयल, आर.एम.ओ. डॉ. देवेश शर्मा उपस्थित रहे।




