जी भारत न्यूज24
गोपाल बसेड़िया
कांग्रेस प्रत्याशी ने री – पॉल कराये जाने की मांग की
भिण्ड । भिण्ड – दतिया लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी फूलसिंह बरैया ने प्रेस वार्ता कर बताया कि उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत की है। श्री बरैया ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र 02 भिण्ड – दतिया (अजा) म.प्र.में 07 मई 2024 को हुये मतदान में कई पोलिंगों पर फर्जी बोटिंग की गई एवं मतदाताओं को डराना व धमकाना/पोलिंग बूथों से भगाना जैसे अलोकतांत्रिक अपराधिक घटित घटनाओ के कारण प्रभावित पोलिंगो पर पुनः मतदान (री-पॉल) कराये जाने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र 02 भिण्ड – दतिया म.प्र. में जब 07 मई 2024 को मतदान चल रहा था उस दौरान कई बूथों पर फर्जी वोटिंग की गई एवं मतदाताओं को डराया व धमकाया और उन्हे बूथो से भगाकर उन्हे मतदान से वंचित किया गया जो कि सीधे तौर पर निष्पक्ष मतदान एवं लोकतंत्र की हत्या करने वाला कृत्य है।
1- यह कि सबसे गंभीर एवं शर्मनाक बात यह कि इन कृत्यो में मतदान कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी/अधिकारी आदि परोक्ष या अपरोक्ष रूप से शामिल रहे है।
2- यह कि मतदान के परिणाम को प्रभावित करने वाली इन सब अपराधिक एवं अलोकतांत्रिक कृत्यों की संबंधित अधिकारियों के मतदान के दौरान ही लिखित एवं बार-बार कॉल कर मौखिक रूप से शिकायतें की जाती रही लेकिन मतदान में हो रही गड़बडिया नहीं रोकी गई।
कांग्रेस प्रत्याशी ने जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग की है, कि संबंधित बूथो पर की गई इन गंभीर घटनाओं के आधार पर उक्त बूथों पर पुनः मतदान (री-पॉल) कराये जाने का दिशा – निर्देश जारी किया जाए।
उन्होंने कहा कि लोक सभा क्षेत्र 02 भिण्ड – दतिया हेतु 7 मई 2024 को हुये मतदान के दौरान डबल इन्जन की सरकार के कर्णधारों (शासन/प्रशासन) द्वारा संविधान की सौगन्ध खाने के बाद बहुत से बूथों पर जिस तरह से खुलेआम लोकतंत्र की हत्या की गई अर्थात फर्जी तरीके से वोट डाले गये और डलवाये गये एवं अपराधिक कृत्य करते हुये मतदाताओं के संवेधानिक अधिकार मतदान करने से बंचित किया गया और यह सब बार – बार शिकायतें करने के बाद भी रुका नहीं तब हमने संविधान लोकतंत्र की निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया हेतु उक्त पोलिंगों पर पुनः मतदान कराने के लिए भिण्ड – दतिया के पर्यवेक्षक एवं कलेक्टर व निर्वाचन अधिकारी एवं राष्ट्रीय चुनाव आयोग व निर्वाचन अधिकारी म.प्र. को ज्ञापन पत्र प्रेषित किया है।
श्री बरैया ने मीडियाबन्धुओं से अपील करते हुए कहा कि चौथे स्तम्भ के रूप में मीडिया माध्यम से हम आग्रह करते है,कि लोकतंत्र की रक्षा हेतु सहयोग एवं समाधान हेतु अपनी भूमिका का निश्चित ही निष्पक्ष निर्वहन करेंगे । वार्ता में पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह,पूर्व मंत्री चौ. राकेश सिंह चतुर्वेदी,गोहद विधायक केशव देसाई, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा, पूर्व प्रदेश महासचिव जय श्रीराम बघेल,पूर्व प्रदेश सचिव रामशेष बघेल,भगवानदास सैंथिया,शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा,जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद,महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती रेखा भदौरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चिम्मनलाल, सोशल मीडिया अध्यक्ष शिशुपाल सिंह भदौरिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।




