जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ, उन्नाव।
कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव-हरदोई मार्ग पर तेज़ रफ़्तार डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका जुड़वा भाई और चाचा दोनों गंभीर घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गंजमुरादाबाद कस्बे के मोहल्ला आनंदी टोला निवासी रामू पुत्र भूधर दिल्ली शहर में रहकर मजदूरी करता है। दीपावली त्योहार मनाने के लिए वह अपने घर लौट रहा था। रामू ने बीते शनिवार को देर रात नजदीकी कस्बा मल्लावां पहुंचने से पहले अपने जुड़वा भाई श्यामू को फोन कर बस स्टाफ बुलाया था। उसका भाई श्यामू और पारिवारिक चाचा धर्मेन्द्र उसे लिवाने कस्बा मल्लावां पहुंचे। जहां से तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर गंजमुरादाबाद लौट रहे थे। तभी रास्ते में हरदोई -उन्नाव मार्ग पर स्थित सुल्तानपुर पुलिया के निकट सामने से तेज गति से आ रही डी सी एम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस तीनों घायलों को स्थानीय नजदीकी सरकारी अस्पताल लाई। जहां चिकित्सकों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। किंतु उन्नाव पहुंचते ही रामू के जुड़वा भाई श्यामू 17 वर्ष की मौत हो गई। जबकि भाई रामू व धर्मेन्द्र का लखनऊ में इलाज जारी है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। तहरीर मिलते ही विधिक कार्यवाही की जाएगी।




