Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » कमला मॉर्डन नर्सिंग इंस्टीट्यूट में फ्रेशर–फेयरवेल का रंगारंग समागम
Uncategorizedउत्तरप्रदेशशिक्षा

कमला मॉर्डन नर्सिंग इंस्टीट्यूट में फ्रेशर–फेयरवेल का रंगारंग समागम

Zee Bharat News 24
Last updated: November 30, 2025 7:48 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उत्तर प्रदेश झांसी गीत–संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक झंकार से गूंजा मंच — छात्रों ने प्रतिभा और उत्साह से जीता दिल

झांसी। मॉर्डन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के भव्य सभागार में कमला मॉर्डन नर्सिंग इंस्टीट्यूट द्वारा फ्रेशर एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन अत्यंत उत्साह और जोश के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई, जिसके साथ ही माहौल में उत्सव का रंग छा गया।

नर्सिंग विभाग के छात्रों ने मनमोहक गीत, ऊर्जावान समूह नृत्य, एकल प्रस्तुतियाँ और हास्य नाटक के माध्यम से अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंच लगातार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच आत्मीयता, प्रेम और टीमवर्क को मजबूत करने का एक अनोखा अवसर भी रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता एम.जी.आई. के संस्थापक अध्यक्ष कैप्टन अरविंद विश्वनाथन, कमला मॉर्डन नर्सिंग इंस्टीट्यूट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. विनोद मिर्सुरया और संस्थापिका श्रीमती शांति विश्वनाथन ने संयुक्त रूप से की। मुख्य अतिथि के रूप में कमला सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. रजत मिर्सुरया एवं डायरेक्टर डॉ. अर्चना मिर्सुरया की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा में चार चांद लगा दिए।

विशिष्ट अतिथियों में एम.जी.आई. चेयरमैन डॉ. रोहिन विश्वनाथन, उपाध्यक्षा श्रीमती अंशिता विश्वनाथन, प्रबंध निदेशक श्री अपूर्व शुक्ला एवं सचिव श्रीमती रत्ना विश्वनाथन भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ. रजत मिर्सुरया ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा,“आप सभी देश के भविष्य हैं। नर्सिंग जैसी सेवा—समर्पित प्रोफेशन में आपका योगदान समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ऐसे आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं।”

प्राचार्य डॉ. रोबिन जोसेफ ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा,“सफलता उन्हीं को मिलती है जो कठिनाइयों का सामना साहस और अनुशासन के साथ करते हैं। नर्सिंग सेवा का एक पावन क्षेत्र है, और इस क्षेत्र में करुणा, संवेदनशीलता तथा समर्पण अत्यंत आवश्यक हैं। आप सभी समाज के लिए प्रेरणा बनें।”

कार्यक्रम के दौरान सीनियर छात्रों ने अपने कॉलेज जीवन के अनुभव साझा किए, वहीं जूनियर्स ने रंगारंग प्रस्तुतियों से अपने उत्साह और ऊर्जा का परिचय दिया। सीनियर्स द्वारा जूनियर्स के स्वागत में दी गई विशेष प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भावनाओं और आत्मीयता से भर दिया। अंत में उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ देने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

इस सफल आयोजन में मॉर्डन कॉलेज के निदेशक डॉ. प्रवीण गुप्ता, प्राचार्य असद अहमद, मॉर्डन महाविद्यालय प्राचार्य नरेंद्र त्रिपाठी, मॉर्डन कॉलेज ऑफ फार्मेसी प्राचार्य डॉ. हामिद खान तथा नर्सिंग विभाग के सभी स्टाफ सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में जूनियर छात्रों ने सीनियर्स के प्रति आभार व्यक्त कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

डॉ. रोबिन जोसेफ

प्राचार्य,

कमला मॉर्डन नर्सिंग इंस्टीट्यूट, झांसी

 

देवेश प्रताप सिंह राठौर ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

 

 

 

 

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनलोकल

भिन्ड कलेक्टर के डर से खनन माफिया के छूटे पसीने

February 29, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

झांसी बुंदेलखंड में बिजली की व्यवस्था ठीक नहीं…….

June 13, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

स्कूली बच्चों से भरी बस माइनर में गिरी, 10 बच्चे घायल, 5 झाँसी रेफर

July 6, 2025
Uncategorizedदेशमध्यप्रदेशलोकलशिक्षा

एम जे एस महाविद्यालय में एन सी सी कैडेट्स द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय महिला दिवस

February 14, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?