जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश उन्नाव। जिला अधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के पन्नालाल सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा की गई ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लंबित और डिफाल्टर संदर्भ/ शिकायतकर्ता से फीडबैक,आख्या अपलोड किए जाने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई । राजस्व विभाग के तहसील सदर के डिफाल्टर संदर्भों पर लापरवाही के चलते नाराजगी व्यक्त कर कंप्यूटर ऑपरेटर का 1 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए । इसी प्रकार सहायक चकबंदी अधिकारी बांगरमऊ के डिफाल्टर संदर्भों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त कर फटकार लगाई ।।जिला अधिकारी ने विद्युत, चकबंदी, सिंचाई, आंतरिक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और आज उप जिलाधिकारी सफीपुर, अधिशासी अधिकारी नवाबगंज के असंतुष्ट फीडबैक पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार करने के निर्देश दिए।
जिला अधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस सरकार की प्राथमिकताओं में है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि डिफाल्टर होने से पहले ही संदर्भों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें कोई भी संदर्भ लंबित न रहे। यह ध्यान दें,आईजीआरएस पर आख्या जो अपलोड किया जाए वह गुणवत्ता पूर्ण होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने तहसील, विकासखंड,नगर निकायों की संतुष्टि के फीडबैक का प्रतिशत स्लाइड के अनुसार देखा। जिलाधिकारी ने कहा कि बनाए गए फॉर्मेट के अनुसार आख्या अपलोड करें । किसी भी पटल पर लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




