जी भारत न्यूज24
1. मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गोहद किया नियत
कलेक्टर भिण्ड। संजीव श्रीवास्तव ने माध्यमिक शिक्षक हायर सेकेण्डरी स्कूल टेहनगुर जयसिंह कुशवाह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर कहा है कि जयसिंह कुशवाह माध्यमिक शिक्षक हायर सेकेण्डरी स्कूल टेहनगुर को दिनांक 10 सितम्बर 2025 को भोपाल से सार्थक में उपस्थिति लगाने, 04 सितम्बर 2025 को किसी अन्य व्यक्ति से अपनी उपस्थिति लगवाने, 6 एवं 11 अगस्त 2025 को विद्यालय पहुंचे बगैर आधा किमी दूर से उपस्थिति लगाने और चैक आउट विद्यालय समय पहले करने के कारण म०प्र० सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के नियम 09 में निहित प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। श्री कुशवाह का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गोहद नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में शासन नियमों के तहत जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
2. कलेक्टर ने सचिव ग्राम पंचायत अचलपुरा को किया निलंबित
लंबित सीएम हेल्पलाईन का निराकरण समय सीमा में नहीं करने पर की गई कार्रवाई
कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव ने लंबित सीएम हेल्पलाईन का निराकरण समय सीमा में नहीं करने के कारण सचिव ग्राम पंचायत अचलपुरा संजू सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।




