Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण
Uncategorizedदेशधार्मिकप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकलशिक्षा

कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण

Zee Bharat News 24
Last updated: August 16, 2024 7:50 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read

जी भारत न्यूज24

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री जी के संदेश का किया वाचन

भिंड। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव ने जिला मुख्यालय भिण्ड पुलिस परेड ग्राउण्ड पर ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
जिला स्तरीय मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव ने जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण कर जनता और अतिथियों का अभिवादन किया। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने मुख्य समारोह में शांति के प्रतीक गुब्बारे हवा में छोडे। परेड की टुकडियों ने हर्ष फायर कर स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे लगाए। उसके बाद परेड ने मार्च पास्ट किया और तिरंगे को सलामी दी।
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित परेड का नेतृत्व परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक अरविन्द सिंह सिकरवार ने किया। द्वितीय कमान टूआईसी सूबेदार आदित्य मिश्रा ने संभाली। एसएएफ 17 बटालियन भिण्ड, जिला पुलिस बल पुरुष, जिला पुलिस बल महिला, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर महिला, एनसीसी सीनियर पुरूष, गाइड दल भिण्ड, स्काउट दल भिण्ड, आईपीएस अकादमी भिण्ड, स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल भिण्ड, शौर्य दल एनएसएस भिण्ड, देशराज मेमोरियल स्कूल भिण्ड, पुलिस बैण्ड भिण्ड के दल आयोजित परेड में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मिलित हुये।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अशा.विद्यावती उमावि भिण्ड, शा.एमएलबी कन्या उमावि, अशा. साधना विद्या निकेतन भिण्ड, सीएम राईज शाउमावि क्र.2 भिण्ड, अशा. मॉडल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल भिण्ड, शा.उत्कृष्ट उमावि क्र.1 भिण्ड केे बच्चों ने प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि द्वारा पुरूष्कार वितरण
मुख्य अतिथि कलेक्टर  संजीव कुमार श्रीवास्तव द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित परेड में जिला पुलिस बल पुरूष को प्रथम, जिला पुलिस बल महिला को द्वितीय एवं एसएएफ बटालियन भिण्ड को तृतीय पुरूष्कार प्रदान किया गया।
इसी प्रकार विद्यालय परेड दल में एनसीसी गर्ल्स भिण्ड को प्रथम, आईपीएस अकादमी भिण्ड को द्वितीय एवं एनसीसी बॉयज भिण्ड को तृतीय पुरूष्कार प्रदान किया गया। पुलिस बैण्ड भिण्ड को विशेष पुरूष्कार प्रदान किया गया।
इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शाउमावि क्र.1 को प्रथम, अशा. साधना विद्या निकेतन को द्वितीय एवं अशा. विद्यावती पब्लिक स्कूल को तृतीय पुरूष्कार प्रदान किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष  कामना सिंह भदौरिया, क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जनपद भिण्ड अध्यक्ष  सरोज बघेल, अन्य जनप्रतिनिधिगण, सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, नगरीय निकाय एवं पंचायतों के पदाधिकारी, पार्टी पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी और शहरी और ग्रामीणजन उपस्थित थे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के अलावा जिले के अनुभाग, तहसील, जनपद, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत स्तरों पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कलेक्टर ने शासकीय बुनियादी स्कूल में किया मध्यान्ह भोजन
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव ने शासकीय उमावि विद्यालय बुनियादी में बच्चों के साथ भोजन ग्रहण किया। कलेक्टर ने शासकीय बुनियादी स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जनपद भिण्ड अध्यक्ष सरोज बघेल, सीईओ जिला पंचायत जगदीश कुमार गोमे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक, अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारीगण तथा स्कूली छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइमदेशविदेश

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याएं चिंता का विषय………

December 22, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

उन्नाव के कुएं में मिला युवक का शव, कई दिन से लापता था, शव की पहचान हुई, पुलिस जांच में जुटी

November 20, 2025
देशमध्यप्रदेशव्यापार

भोपाल में हाहाकार: गैस सिलेंडरों के लिए लगीं लंबी कतारें, जनता बेहाल, प्रशासन मौन!

March 28, 2026
Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइम

संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला

January 16, 2026
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?