Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » कलेक्टर ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
प्रसाशनराजनीति

कलेक्टर ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Zee Bharat News 24
Last updated: December 12, 2023 4:30 am
Zee Bharat News 24
5 Min Read

रिपोर्ट गोपाल बसेड़िया 

आईईसी वेन पंचायतों एवं नगरीय निकाय में पहुँचकर योजनाओं को करेगी प्रचारित

26 जनवरी 2024 तक जारी रहेगी यात्रा में

नगरीय क्षेत्र एवं पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित होंगे

संबंधित विभागों द्वारा योजनाओं का प्रचार-प्रसार और हितग्राहियों के आवेदन लिये जायेंगे

भिन्ड ! प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ रथ को कलेक्टर  संजीव श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत मनोज सरियाम, एसडीएम भिण्ड  रवि मालवीय, एसडीएम अटेर  पराग जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

“विकसित भारत संकल्प यात्रा” भारत सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं से लक्षित लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से लाभान्वित करने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। यात्रा में आईईसी वेन द्वारा ग्राम पंचायत स्तर तक पहुँचकर कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार होगा।
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा चलेगी। भारत सरकार द्वारा भिण्ड जिले को आईईसी वेन उपलब्ध करायी गई हैं। आईईसी वेन द्वारा सभी नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में भारत सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। आईईसी वेन में उपलब्ध ऑडियो विजुअल एड, ब्रोशर, पम्पलेट, बुकलेट इत्यादि से सूचनाओं और जानकारियों को आमजन तक पहुँचाया जायेगा।
नगरीय क्षेत्र में प्रति 10 हजार जनसंख्या पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसमें पिछड़ी, कम आय वाली और सघन शहरी बस्तियों को प्राथमिकता दी जायेगी। बड़े नगरीय क्षेत्रों में एक से अधिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। प्रत्येक पंचायत में एक कार्यक्रम आयोजित होगा।
आईईसी वेन के कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने के पहले संबंधित विभागों द्वारा योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। हितग्राहियों के आवेदन लिये जायेंगे। हितग्राहियों का चयन और आवेदनों के निराकरण संबंधी कार्यवाही की जायेगी।
भारत सरकार और राज्य सरकार प्रमुख योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लक्षित लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लिये प्रतिबद्ध है। स्वच्छ भारत मिशन, आवश्यक वित्त पोषण, एलपीजी कनेक्शन, आवास, स्वास्थ्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छ पेयजल सुविधा, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण जैसी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुँचाने का लक्ष्य योजना में निर्धारित किया गया है। भारत सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुँच को सुगम बनाने के लिये भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का उद्देश्य

क्षेत्र प्रचार की गतिविधियां आम नागरिकों में योजनाओं के प्रति जागरूकता लाना, सभी पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं की पहुंच बनना, जो किन्हीं कारणों से इन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गये हैं। केन्द्र की योजनाओं के संबंध में जानकारी का प्रसार करना और नागरिकों, लाभार्थियों से योजनाओं के संबंध में उनके अनुभव जानना।

ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रा का उद्देश्य

ग्रामीण इलाकों के लिये प्रमुख योजनाओं में आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अत्योदय योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री पोषण अभियान, हर घर जल, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री स्वामित्व, जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री प्रणाम, नैनो फर्टिलाइजर शामिल हैं। साथ ही जनजातीय परिवारों के कल्याण से संबंधित योजनाओं में सिकल सेल एनीमिया निवारण मिशन, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश, स्कॉलरशिप, वन अधिकार, वन-धन विकास केन्द्र शामिल हैं।

शहरी क्षेत्रों में यात्रा का उद्देश्य

शहरी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान शहरी योजनाओं में प्रधानमंत्री स्वनिधि, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन, स्टार्ट-अप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा, अटल मिशन फॉर रिजूवनेशन एंड अर्बन ट्रांसपोर्टेशन-अमृत योजना, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना, सौभाग्य योजना, डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर, खेलो इंडिया, उड़ान, वंदे भारत ट्रेन, अमृत भारत स्टेशन योजना शामिल हैं। इन योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को चिंहित कर लाभान्वित किया जायेगा।

सर्वसुविधायुक्त मोबाइल वेन से होगा प्रचार-प्रसार

शहरी क्षेत्रों में मोबाइल वेन उन स्थानों पर जायेगी, जहाँ दस हजार से ज्यादा जनसंख्या है। मोबाइल वेन में एलईडी स्क्रीन, ऑडियो विजुअल सामग्री ब्रोशर, बुकलेट से सज्जति होगी। कलेक्टर द्वारा निर्धारित नोडल अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों की समिति बनाई गई है।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedदेशप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

बस पलटने से घायल हुए एसएएफ जवानों को देखने आईजी जिला अस्पताल पहुंचे

May 5, 2024
Uncategorizedप्रसाशन

ग्राम फैचरी निवासी सुखराम पुत्र छिद्‌दा की कृषि भूमि वापिस

February 26, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकलव्यापार

कलेक्टर भिण्ड ने खरीदी केन्द्र नोनेरा गोहद का निरीक्षण किया

April 18, 2024
प्रसाशन

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया

December 15, 2023
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?