Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » कलेक्टर भिण्ड ने तीन ग्राम पंचायत सचिवों को किया निलंबित
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

कलेक्टर भिण्ड ने तीन ग्राम पंचायत सचिवों को किया निलंबित

Zee Bharat News 24
Last updated: April 20, 2025 8:46 am
Zee Bharat News 24
5 Min Read

जी भारत न्यूज24 

कलेक्टर ने सचिव ग्राम पंचायत गडरौली को किया निलंबित

 सचिव ग्राम पंचायत कीरतपुरा, अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत खादरगऊघाट को किया निलंबित

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने लंबित सीएम हेल्पलाईन का निराकरण नहीं करने के कारण ग्राम पंचायत अमाहा जनपद पंचायत लहार सचिव अशोक कुमार पाराशर एवं वित्तीय प्रभार सचिव कुंअर सिंह बघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

लंबित सीएम हेल्पलाईन का निराकरण नहीं करने पर की गई कार्रवाई

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने लंबित सीएम हेल्पलाईन का निराकरण नहीं करने के कारण सचिव ग्राम पंचायत गडरौली जनपद पंचायत गोहद रामरतन जाटव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कलेक्टर श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर कहा है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहद का पत्र दिनांक 17 अप्रैल 2025 के अनुसार ग्राम पंचायत गडरौली अंतर्गत लंबित सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का निराकरण बार-बार निर्देशित किये जाने के बावजूद भी नहीं किये जाने से रामरतन जाटव सचिव ग्राम पंचायत गडरौली जनपद पंचायत गोहद के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।

अतः लंबित सीएम हेल्पलाईन का निराकरण नहीं करने के कारण रामरतन जाटव सचिव ग्राम पंचायत गडरौली जनपद पंचायत गोहद को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

निलबंन काल में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत गोहद नियत किया जाता है, तथा निलंबन काल में संबंधित को शासन के नियमानुसार निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

 

कलेक्टर ने सचिव ग्राम पंचायत कीरतपुरा, अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत खादरगऊघाट को किया निलंबि

निलबंन काल में मुख्यालय जनपद पंचायत भिण्ड किया नियत

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने लंबित सीएम हेल्पलाईन का निराकरण नहीं करने, लापरवाही पूर्ण, कर्तव्यविमुख, स्वेक्षाचारी आचरण होने सचिव ग्राम पंचायत कीरतपुरा, अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत खादरगऊघाट जनपद पंचायत भिण्ड विनोद शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर कहा है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भिण्ड का पत्र दिनांक 18 अप्रैल 2025 के अनुसार ग्राम पंचायत कीरतपुरा अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत खादरगऊघाट जनपद पंचायत भिण्ड में पदस्थ सचिव विनोद शर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाईन निराकरण में रूचि नहीं ली जा रही है, जिसके संबंध में विनोद शर्मा सचिव को जनपद पंचायत भिण्ड में बुलाया गया, तो विलंब से उपस्थित हुये, विनोद शर्मा से विलंब का कारण पूछा गया तो अभद्रता के साथ अनर्गल वार्तालाप करने लगे।श्री शर्मा द्वारा दिनांक 18 अप्रैल 2025 को सायं 06 बजे तक कोई भी सीएम हेल्पलाईन सहमती से बन्द नहीं करायी गई, तथा उनके द्वारा लापरवाही पूर्ण तथा अभद्र आचरण से अन्य पंचायत सचिवों में भी कार्य के प्रति नकारात्मक संदेश गया है, विनोद शर्मा के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।

अतः लंबित सीएम हेल्पलाईन का निराकरण नहीं करने, लापरवाही पूर्ण, कर्तव्यविमुख, स्वेक्षाचारी आचरण होने से विनोद शर्मा सचिव ग्राम पंचायत कीरतपुरा, अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत खादरगऊघाट जनपद पंचायत भिण्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

निलबंन काल में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत भिण्ड नियत किया जाता है, तथा निलंबन काल में संबंधित को शासन के नियमानुसार निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

 

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत अमाहा सचिव एवं वित्तीय प्रभार सचिव को किया निलंबित

कलेक्टर  संजीव श्रीवास्तव ने लंबित सीएम हेल्पलाईन का निराकरण नहीं करने के कारण ग्राम पंचायत अमाहा जनपद पंचायत लहार सचिव अशोक कुमार पाराशर एवं वित्तीय प्रभार सचिव कुंअर सिंह बघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है

कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर कहा है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लहार का पत्र दिनांक 18 अप्रैल 2025 के अनुसार ग्राम पंचायत अमाहा अंतर्गत 09 लंबित सीएम हेल्पलाईन का निराकरण ग्राम पंचायत अमाहा में पदस्थ सचिव अशोक पाराशर एवं वित्तीय प्रभारी सचिव कुंअर सिंह बघेल द्वारा बार-बार निर्देशित किये जाने के बावजूद भी सीएम हेल्पलाईन का निराकरण नहीं किया गया है, ग्राम पंचायत अमाहा के सचिव अशोक कुमार पाराशर एवं वित्तीय प्रभार सचिव  कुंअर सिंह बघेल के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।

अतः लंबित सीएम हेल्पलाईन का निराकरण नहीं करने के कारण  अशोक कुमार पाराशर सचिव एवं कुंअर सिंह बघेल वित्तीय प्रभार सचिव ग्राम पंचायत अमाहा जनपद पंचायत लहार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलबंन काल में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत लहार नियत किया जाता है, तथा निलंबन काल में संबंधित को शासन के नियमानुसार निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

7 जून को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा किया जाएगा मंदिर का धार्मिक अनुष्ठान

June 5, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

झांसी रेलवे स्टेशन पर मॉकड्रिल कराया गया, लोगों को जागरूक किया गया…..

May 8, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

December 9, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

सरकारी जमीन से मिट्टी का अवैध उत्खनन कर सरकार को लाखों रुपए राजस्व का चूना लगाया

June 25, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?