जी भारत न्यूज24
भिण्ड। वर्तमान में शीतलहर के कारण भिण्ड जिले में तापमान गिर रहा है इसलिये छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये जिला अन्तर्गत संचालित समस्त शासकीय/ अर्द्धशासकीय/ निजी विद्यालयों के कक्षा के.जी. /नर्सरी से लेकर कक्षा 12 वीं तक के छात्रों हेतु सुबह की पाली में संचालित किये जाने वाले विद्यालयों का समय प्रातः 09 बजे के उपरान्त संचालित किये जावें। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।




