जी भारत न्यूज24
भिण्ड । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और अ.भा. कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेश लिलोटिया की सहमति से प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार द्वारा भिण्ड के कृष्ण गोपाल चौरसिया को मप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
श्री चौरसिया से अपेक्षा है, कि वे प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने, प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे साथ ही कांग्रेस द्वारा समय-समय पर होने वाले धरना-प्रदर्शन,अन्य कार्यक्रमों में अपने विभाग एवं कांग्रेसजनों के साथ सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष मुकेश बंसल सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्री चौरसिया को बधाई प्रेषित की।




