भिण्ड ! तहसीलदार गोहद के प्रतिवेदन पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोहद पराग जैन ने विवेक पुत्र राजाराम जाति जाटव निवासी मानपुर की शर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर उनकी वैद्य वारिस मॉं छोटी पत्नी राजाराम जाटव निवासी मानपुर एवं अतिवृष्टि से कच्ची दीवार गिरने से विनय पुत्र लायक राम जाति कडेरे निवासी पिपरसाना की मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस पिता लायकराम पुत्र रामकिशन निवासी पिपरसाना को आरबीसी 6 (4) के तहत 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
दो व्यक्तियों को आर्थिक सहायता स्वीकृत




