जी भारत न्यूज24
गोपाल बसेड़िया
भिण्ड । भिंड जिले के ग्राम कुपावली के निवासी शहीद सैनिक स्व. पवन सिंह भदौरिया के परिजन को एक करोड़ रुपये का चेक देने की मांग उठ रही थी। भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने प्राथमिकता दिखाते हुए उक्त मांग को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की ओर प्रेषित किया, जिस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सर्वोच्च शहीद के परिजन को 1 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया।
शहीद सैनिक स्व. पवन कुमार पुत्र राजकुमार सिंह भदौरिया निवासी ग्राम कुपावली ग्राम पंचायत सायपुरा थाना अमायन तहसील मेंहगांव जिला भिण्ड सी.आर. पी.एफ. – 201 कोबरा बटालियन में पदस्थ थे।
सी.आर.पी.एफ. – 201 कोबरा बटालियन में पदस्थी के दौरान दिनांक 30/01/2024 को सुबह कैम्प टेकल गडेम थाना जभीरगुण्डा जिला सुकमा छत्तीसगढ के नक्सली हमले में मुठभेड के दौरान गोली लगने से दिनांक 31/01/2024 को अपने कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देकर शहीद हो गए।
स्व. पवन कुमार पुत्र राजकुमार सिंह भदौरिया निवासी ग्राम कुपावली के विधिक वारिसान पिता राजकुमार पुत्र धीरसिंह भदौरिया उम्र 51 वर्ष,माता शकुनदेवी पति राजकुमार भदौरिया उम्र 50 वर्ष,पत्नी आरती पति पवन कुमार भदौरिया (पिता) उम्र 28 वर्ष तथा पुत्री रिषिका पुत्री पवन कुमार भदौरिया उम्र 04 वर्ष है।




