Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » उन्नाव में कैंटीन संचालक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

उन्नाव में कैंटीन संचालक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

Zee Bharat News 24
Last updated: February 3, 2026 6:37 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

परिजन बोले- किसी से नहीं था कोई विवाद, तीन भाइयों में सबसे छोटा था

उन्नाव। जिले के असोहा थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 32 वर्षीय शेरा सिंह पुत्र अशोक सिंह के रूप में हुई है, जो काटी, थाना बारासगवर का निवासी था। शेरा सिंह असोहा थाना क्षेत्र के जुरावर गंज में एक कैंटीन चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बता दे कि जानकारी के अनुसार, शेरा सिंह ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। परिजनों ने बताया कि शेरा सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में दो बड़े भाई और दो बहनें हैं। वह मेहनत-मजदूरी और कैंटीन के संचालन से अपनी आजीविका चलाता था। उसकी मौत से परिवार में दुख का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शेरा सिंह मिलनसार स्वभाव का था और अपनी कैंटीन के माध्यम से क्षेत्र में अच्छी पहचान रखता था। उसकी आकस्मिक मौत से लोग स्तब्ध हैं, हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। असोहा थाना पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। यदि कोई तहरीर प्राप्त होती है, तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

यूपी में लव-मैरिज के बाद दुल्हन फंदे पर लटकी मिली, मंथ एनिवर्सरी पर पति को छुट्टी नहीं मिली, इंतजार करते-करते सोई, सुबह शव मिला

January 6, 2026
Uncategorizedदेशप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

भीषण गर्मी और लू से अपना बचाव करें प्रदेशवासी- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

May 28, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

अलविदा जुमा के बाद हुआ यौमे कुद्स, शिया समुदाय ने फिलिस्तीनी लोगों के समर्थन में की नारेबाजी, प्रशासन अलर्ट रहा

March 29, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकलशिक्षा

कलेक्टर ने किरन तोमर (प्रा.शि.) शा.मा.वि. लोधे की पाली को किया निलंबित

September 11, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?