Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » भाजपा की विचारधारा जनता को आत्मनिर्भंर विकास की दिशा से जोड़ रही है : पूर्व विधायक श्रीराम जाटव
राजनीतिलोकल

भाजपा की विचारधारा जनता को आत्मनिर्भंर विकास की दिशा से जोड़ रही है : पूर्व विधायक श्रीराम जाटव

Zee Bharat News 24
Last updated: January 15, 2024 8:42 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read

भिण्ड । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गोहद के पूर्वं विधायक एवं निगम मण्डल के निवर्तंमान अध्यक्ष दर्जां कैबिनेट मंत्री प्राप्त श्रीराम जाटव ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम ने भारत के 140 करोड़ जनता के आस्था के प्रतीक है। लंबे वर्षों तक अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्मांण के लिए आंदोलन चलाये गये,जिसमें भिण्ड जिले से भी कहीं लोगों का बलिदान हुआ। उन्होनें जिक्र किया कि गल्ला मण्डी स्थित सत्यपाल अग्रवाल को चंबल के पुल पर अयोध्या जाते समय दीवाल बनाईं गईं जिस पर वो पूर्ण रूप से शहीद हो गये,मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के पुत्तू बाबा का बलिदान भी श्रीराम मंदिर के निर्मांण के लिए रहा ऐसे कईं रामभक्त है जिन्होंने अयोध्या में कार्यंसेवा में भाग लिया। 22 जनवरी को मंदिर में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है उनके सपने अब साकार होंगे,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राममंदिर का निर्मांण हम सबके लिए एक आस्था का प्रतीक है। मंदिर ट्रस्ट द्वारा भारत से लेकर विदेशों तक निमंत्रण पत्रिकायें भी भेजी गईं है ताकि वे श्री अयोध्या धाम के दर्शंन कर सकें। यह बात उन्होनें धनतंवरी धर्मंशाला में आयोजित पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहीं। श्री जाटव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 22 जनवरी 2024 को भोपाल जिले के प्रत्येक घर में श्रीराम ज्योति जलायी जायेगी। साथ ही दीप उत्सव और मंदिरों में भजन, कीर्तन के साथ अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा जायेगा। तत्पश्चात प्रसादी एवं भंडारे का आयोजन भी किया जायेगा। दिनांक 14 से 22 जनवरी तक सभी मठ, मंदिर, तीर्थ क्षेत्र में स्वच्छता अभियान भी चलाया जायेगा। साथ ही मेरा मंदिर ही मेरी अयोध्या है, इसी भाव से हम सभी कार्यकर्ता कार्य में जुट जाएं। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी से 25 मार्च तक अयोध्या के लिए विशेष ट्रेनों के माध्यम से, हर गांव, मोहल्ले से राम भक्तों को अयोध्या में श्री राम मंदिर दर्शन कराने के लिए भेजा जायेगा। साथ ही प्रत्येक नगर एवं ग्रामीण मंडल में सूची रजिस्ट्रेशन का काम किया जाएगा।

श्री जाटव ने कहा कि दुनिया में 22 जनवरी 2024 को एक नया इतिहास बनने वाला है। अयोध्या में 500 सालों से ज्यादा समय के इतंजार के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। लाखों लोगों के बलिदान के बाद यह दिन आया है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत जी की उपस्थिति में रामलला विराजमान होंगे। भोपाल के प्रत्येक बूथ स्तर पर मंदिर परिसरों में स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश भर के मंदिरों में 22 जनवरी को आयोजन किए जाएंगे और उस दिन दिवाली मनाई जाएगी। उन्होनें पत्रकारों से चर्चां करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करना ही लक्ष्य है। पं.दीनदयाल उपाध्याय की सोच थी कि अंतिम छोर के व्यक्ति को आगे की पंक्ति में खड़ा किया जायें,यही मूलमंत्र लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं म.प्र. कें मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को अपनी योजनाओं से जोड़कर विकसित संकल्प भारत यात्रा के तहत घर-घर पहुंचा रही है। उन्होनें सभी मकर संक्राति के पावन अवसर पर सभी प्रिंट मीडिया एवं इलैक्ट्रोनिक्स मीडिया के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभकामनायें और उन्हें बधाईं दी। शांति,सद्भावना सामाजिक समरसता का भाव लोगों में जाग्रत हो ऐसी भगवान श्रीराम से कामना की।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

मध्यप्रदेशलोकल

भिण्ड: सांसद संध्या राय की अध्यक्षता में ‘दिशा’ समिति की बड़ी बैठक कल, विकास कार्यों की होगी समीक्षा

April 28, 2026
लोकल

चंबल पुल 22 दिसम्बर प्रातः7 बजे से 23 दिसम्बर प्रातः7 बजे तक पूर्णतया बंद रहेगा

December 20, 2023
मध्यप्रदेशलोकलव्यापार

ग्वालियर-भिण्ड में औंधे मुंह गिरे सोने के दाम, चांदी में भी ₹15,000 की भारी गिरावट; चेक करें आज का ताजा भाव

March 28, 2026
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

पूर्व सैनिक संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को सौंपा मांग पत्र

December 29, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?