भिण्ड । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश जिले के निर्देशानुसार गांव चले अभियान के तहत भाजपा मंडल फूप द्वारा जेपी गार्डन में कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें 83 पोलिंग पर बूथ अध्यक्ष एवं विस्तारक की टोली बनाई गई ।
कार्यशाला को मुख्य वक्ता के रूप में जिला मंत्री श्रीमति रश्मि खटीक ने संबोधित किया । मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र पालीवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा राखी। तथा उपस्थित सभी समय दानी कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां बताएं तथा आगामी दिवस में प्रत्येक पोलिंग बूथ पर किए जाने वाले 18 करनी कार्यों की रूपरेखा भी राखी इस अवसर पर रामवीर यादव, रामबाबू भदोरिया, पटेल, मलखान सिंह भदोरिया, चौधरी मुस्तकीम महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता सोनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अनिल गोयल ने तथा आभार नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि चौधरी मुस्तकीम ने किया ।




