जी भारत न्यूज24
भिण्ड । श्री राजपूत करणी सेना कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष संतोष सिंह भदौरिया के द्वारा प्रेस वार्ता रखी गयी, जिसका मुख्य कारण विगत दिवस पहले भाजपा नेता पुरुषोत्तम रुपाला के द्वारा क्षत्राणियों के विषय में की गयी अभद्र टिप्पड़ी को लेकर करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के द्वारा विरोध किए जाने पर पुलिस प्रशासन के द्वारा ना सिर्फ उन्हे गिरफ्तार किया गया बल्कि उनकी पगड़ी भी उछाली जिसको लेकर करणी सेना म.प्र कार्यकारिणी अध्यक्ष संतोष सिंह भदौरिया के द्वारा शासन एवं प्रशासन को चेतावनी दी गयी,कि पांच दिन के अंदर पुरुषोत्तम रुपाला का टिकट नही काटा गया एवं पगड़ी उछालने वाले पुलिस कर्मचारियों पर कार्यवाही करते हुए सस्पेंड नहीं किया गया तो करणी सेना गांव – गांव जाकर भाजपा का बहिष्कार करेगी इस मौके पर कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष संतोष सिंह भदौरिया के साथ गोविन्द सिंह नगरा, आकाश सिंह अंशु,राहुल भदौरिया, हरी भदौरिया,दीपू राजावत,उपेंद्र भदौरिया,सत्यम भदौरिया आदि करणी सैनिक मौजूद रहे।




