जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ,उन्नाव।
कस्बा गंजमुरादाबाद स्थित परम संत राजिन्दर सिंह आश्रम में शुक्रवार को सावन कृपाल रुहानी मिशन के तत्वावधान में परम संत दर्शन सिंह जी महाराज और राजिन्दर सिंह जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 7 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
सावन कृपाल रुहानी मिशन अंतर्गत दोनों महापुरुषों के जन्मोत्सव के पावन मौके पर आयोजित सत्संग समारोह में मुख्य सत्संगकर्ता जगदीश प्रसाद ने कहा कि आज के युग में युवा पीढ़ी दिग्भ्रमित हो गई है। जिसे आध्यात्म की ओर मोड़ने की विशेष आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी इंटरनेट में व्यस्त रहती है। जिससे वह समाज से दूर होती जा रही है और रिश्ते टूटते जा रहे हैं। सत्संग समारोह में मनमोहन सिंह भाटिया और अरविंद मुज्जू ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर आयोजित रक्तदान शिविर में संदीप कुमार रस्तोगी, ब्योम शुक्ला, गोविन्द सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, अंकुर रस्तोगी, कृष्णम रस्तोगी और हिमांशु त्रिपाठी रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। चिकित्सक डॉ अनुराग कुमार और डॉ निर्मेश पटेल के नेतृत्व में जिला अस्पताल की ब्लड बैंक टीम ने रक्तदान कराया।
सत्संग में नगर शाखा सचिव संदीप रस्तोगी उर्फ गोपाल जी, राजेंद्र कुशवाहा, जगजीवन यादव, रमेश राठौर, कांती रस्तोगी, आरती रस्तोगी, रेनू शुक्ला, लक्ष्मी गुप्ता, और राधा गुप्ता आदि जिज्ञासु मौजूद रहे।




